गाजीपुर, मार्च 27 -- बारा (गाजीपुर)। वासंतिक नवरात्र के नवमी तिथि के दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात मां कामाख्या धाम पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यूपी बिहार के कई जनपदों के घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ भाग लिया। चेतक प्रतियोगिता में अजय सिंह का घोड़ा अभूतपूर्व प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह एवं प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि उद्योगपति असफाक खान ने प्रथम चक्र के घुड़सवारों को हरी झंडी दिखा कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्रायियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं बिहार के कुल 23 घुड़सवारों ने अपने घोड़ा के साथ हिस्सा लिया। चार चक्र की प्रतियोगिता चली। जिसमें से प्रथम आए घुड़सवारों को अंतिम चौथे चक्र का फाइनल राउंड में पूरे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.