बिहार कृषि विवि की सेवाएं कृषि एप से जुड़ेंगी
पटना, जून 16 -- बिहार कृषि विश्वविद्यालय की सेवाएं बिहार कृषि एप से जुड़ेंगी। कृषि विभाग की तैयारी है कि किसानों को सभी प्रकार की कृषि से जुड़ी सेवाएं एक साथ मिले। इस संबंध में कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बिहार कृषि प्लेटफॉर्म विकसित किया है। अभी इस प्लेटफॉर्म पर 12 लाख से अधिक किसान निबंधित हैं। किसानों की आय बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता मजबूत करने और कृषि संबंधी जानकारी व सेवाओं की आसान पहुंच बढ़ाने के लिए इस एप का उपयोग हो रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय की सलाहकारी सेवाओं, प्रशिक्षण, शोध प्रसार और अन्य विस्तार गतिविधियों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है। बिहार कृषि प्लेटफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.