सीवान, मई 7 -- दरौंदा। प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा किसानों को कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार कृषि ऐप में पंजीकरण कराने का निर्देश जारी किया गया है। कृषि निदेशक, बिहार, पटना के पत्रांक 327 दिनांक 21 अप्रैल 2020 के आलोक में निर्देश जारी किया गया है। इस सम्बंध में जारी पत्र के अनुसार, विभाग द्वारा किसानों की सुविधा के लिए यह मोबाइल एप्लीकेशन शुरू की गई है। जिसके माध्यम से किसान कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक, फसलों के बाजार भाव, मौसम की जानकारी एवं पौध संरक्षण से संबंधित जानकारी भी आसानी से प्राप्त होगी।
किसानों के पंजीकरण के निर्देश प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सभी कृषि समन्वयकों एवं सहायक तकनीकी प्रबंधकों को निर्देश दिया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.