पटना, अप्रैल 10 -- राज्य के किसानों को अपने मोबाइल पर खाद की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। इससे खाद दुकानदारों की मनमानी पर लगाम लगेगी। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शुक्रवार को बिहार कृषि एप पर इसका शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने दावा किया ऐसी सुविधा देने वाला बिहार पहला राज्य बन गया है। इससे पारदर्शिता भी बढ़ेगी। किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल एप में यह सुविधा जोड़ी गई है। इस एप का उपयोग कर किसान अपने आसपास की उर्वरक दुकानों में उपलब्ध यूरिया, डीएपी सहित सभी प्रकार के उर्वरकों की जानकारी सीधे अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि दुकानों में उर्वरक उपलब्ध रहने के बावजूद किसानों को स्टॉक नहीं है, कहकर लौटा दिया जाता था। अब कोई भी दुकानदार किसानों को गुमराह नहीं कर पाएगा। कालाबाजारी, जमाखोरी और अ...