पटना, सितम्बर 22 -- बिहार में विधान परिषद के चुनाव को लेकर तारीखों का इंतजार खत्म हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की आठ सहित कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की कुल 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। इससे पहले 29 सितंबर को अधिसूचना जारी कर नामांकन की शुरुआत होगी। नामांकन छह अक्टूबर तक लिए जायेंगे। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संविक्षा होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। बिहार की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सहित कुल सीटों की अवधि 16 नवंबर को समाप्त हो रही है। जिन विप सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से वंशीधर ब्रजवासी, कोशी स्नातक ...