पटना, जनवरी 25 -- केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस सूची में बिहार की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें कला के क्षेत्र में भरत सिंह भारती और स्वर्गीय विश्वबंधु को, जबकि विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में गोपाल जी त्रिवेदी को पद्मश्री प्रदान किया जाएगा। विश्वबंधु को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा। भरत सिंह भारती पिछले छह दशकों से भोजपुरी लोकगीत और लोकसंस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1962 से आकाशवाणी पटना से जुड़े हुए हैं और अपने गीतों के माध्यम से लंबे समय से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते आ रहे हैं। भरत सिंह भारती ने न सिर्फ बिहार बल्कि देश और विदेश में भी भोजपुरी लोकगीतों को पहचान दिलाई है। उन्होंने अप...