लखीसराय, फरवरी 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कला, संस्कृति और सिनेमा को समर्पित संस्थान सिनेयात्रा द्वारा संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम 'बिहार की सिनेयात्रा: रजतपट की विरासत' के दूसरे दिन पहली भोजपुरी फिल्म गंगा मैइया तोहे पियरी चढ़ाईबो का प्रदर्शन किया गया। वर्ष 1963 में 22 फ़रवरी के ही दिन पटना के वीणा सिनेमा में रिलीज़ हुई इस ऐतिहासिक फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। सामाजिक कुरीतियों पर केंद्रित इस फिल्म ने दर्शकों को भावुक और आश्चर्यचकित कर दिया। फिल्म के निर्देशक कुंदन कुमार थे, जबकि कथा-पटकथा लेखक और निर्माण के सूत्रधार अभिनेता नाजिर हुसैन थे। फिल्म में मुख्य भूमिका असीम कुमार, कुमकुम और पद्म खन्ना ने निभाई थी। गीत शैलेंद्र के थे, संगीत चित्रगुप्त ने दिया था और स्वरों में लता मंगेशकर, सुमन कल्याणप...