हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 24 -- बिहार की सभी पुलिस लाइनों में एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी), हाई स्कूल एवं दीदी की रसोई की शुरुआत की जाएगी। एपीएचसी में पुलिसकर्मियों एवं उनके बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं इलाज के इंतजाम होंगे। हाईस्कूल में पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए कम से कम मैट्रिक तक की पढ़ाई के इंतजाम किए जाएंगे। पहले इनके बच्चों का नामांकन होगा, उसके बाद सीट बचने पर आसपास के बच्चों के नामांकन लिए जाएंगे। पुलिस लाइनों में जीविका परियोजना के माध्यम से 'दीदी की रसोई' का संचालन शुरू होगा। सोमवार को बिहार विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा की। वे गृह विभाग के बजट पर वाद-विवाद के बाद सरकार का पक्ष रख रहे थे। उन्होंने कहा कि ये तीन नई सुविधाएं राज्य की सभी पुलिस लाइनों में चरणबद्ध ...