पटना, जनवरी 13 -- बिहार में अब सूअर पर सियासत सुलग गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूअर पर ऐसा बयान दिया जिससे राजनीति गर्मा गई। फिर उन पर पलटवार करते हुए पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने भी कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। भाजपा उन पर भड़क गई। अब इस मामले पर विवाद बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। दोनों ओर से बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, बेगूसराय से भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बीते शनिवार को बछवाड़ा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र मेहता भी मौजूद रहे। गिरिराज ने अपने संबोधन में कहा, "हमारे पास गाय के मंत्री हैं, दूध के मंत्री हैं, मछली, अंडा, बकरी सबके हैं। हम एक ही चीज मांगते हैं...