पटना, अप्रैल 15 -- भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. कन्हैया सिंह ने कहा कि बिहार की राजनीति में एक नए युग का शुभारंभ हुआ है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूरे बिहार में आशा, विश्वास और उत्साह का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी का यह ऐतिहासिक निर्णय राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। डॉ. सिंह ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी, ऊर्जावान एवं युवाओं की पहचान रखने वाले नेता हैं। उन्होंने बिहार के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता और जननेता नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया और सुशासन की परंपरा को निकट से समझा है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो शब्द भले ही उनके थ...