मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- बिहार की लड़कियों के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारीलाल साहू के विरुद्ध मुजफ्फरपुर की अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम पश्चिमी के कोर्ट में शनिवार को परिवाद दाखिल किया गया है । यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि उत्तराखंड के मंत्री के पति के आपत्तिजनक बयान से बिहार की महिलाओं को अपमानित करने का काम किया गया है। आपको बता दें गिरधारी लाल साहू की बिहार की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी से पूरे राज्य में आक्रोश है। सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसकी तीखी निंदा की है। महिला संगठनों में बयान के बाद उबाल है। संगठनों ने सार्वजनिक माफी, मंत्री के इस्तीफे और उनके पति को भाजपा से न...