पटना, फरवरी 19 -- बिहार महिला उद्योग संघ की ओर से आयोजित महिला उद्यमी फागुनोत्सव-2026 गुरुवार को ज्ञान भवन में शुरू हो गया। उद्घाटन उद्योग मंत्री दिलीप जयसवाल और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री दिलीप जयसवाल ने कहा कि महिला उद्यमी फागुनोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उत्सव है। बिहार की महिलाएं तकनीक, उत्पादन, सेवा और उद्यमिता समेत हर क्षेत्र में मजबूत पहचान बना रही हैं। केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिनका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है। महिलाओं उद्यमियों की मेहतन को लोकल से ग्लोबल बनाने के लिए सरकार प्रयासरत है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.