पटना, अप्रैल 5 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद जारी बयान में उन्होंने कहा कि आज आधारभूत संरचना के साथ-साथ मानव विकास को लेकर नीतिश कुमार ने विकास की एक लंबी लकीर खींची है, यह राष्ट्रीय पटल एवं वैश्विक स्तर पर विमर्श का विषय बना हुआ है। अंजुम आरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने न्याय के साथ सबका विकास का जो संकल्प लिया था, उसे अक्षरश: जमीन पर उतारा है। विशेष तौर पर बिहार की महिलाओं को नीतिश कुमार ने घर की दहलीज से बहार निकाल कर उन्हें राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक तौर पर सशक्त किया है। इसके लिए बिहार की महिलाएं मुख्यमंत्री की युगों-युगों तक ऋणी रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...