हाजीपुर, दिसम्बर 14 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय बागमली मोहल्ला स्थित एक हॉल में वैशाली क्लब ने बिहार सरकार की पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद का समारोहपूर्वक भव्य नागरिक अभिनंदन किया। इस मौके पर वैशाली क्बल के सदस्यों के अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक वर्ग के लोगों ने मंत्री को फूल माला भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया। प्रारंभ में वैशाली क्लब ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कुमार ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष ने कहा कि नई मंत्री के नेतृत्व में यह विभाग नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। इस अवसर पर सचिव सुधीर शुक्ला, तारकेश्वर प्रसाद, डॉ. एसके विद्यार्थी, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. नितेश शुक्ला, मनोज कुमार वर्मा, डॉ. रामाकांत ठाकुर, अविनाश सिंह, डॉ. मनोज गुप...