नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Bihar Crime: बिहार में भीड़ का बेरहम चेहरा देखने को मिला है। बिहार के जमुई और मधुबनी जिले में दो अलग-अलग हत्याकांडों को अंजाम दिया गया है। जमुई जिले में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बुधवाडीह गांव में बुधवार की देर शाम पुरानी जमीन विवाद की रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई। इलाज के क्रम में घायल व्यक्ति की देवघर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बुधवाडीह गांव निवासी द्वारिका यादव 50वर्ष के रूप में हुई है। इस मामले में परिजन ने वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष संजय यादव समेत 8-10 लोगों पर पीटकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।​ मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत द्वारिका यादव को पूजा का प्रसाद खाने के बहाने घर से बुलाया था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे हम...