पटना, अप्रैल 1 -- बिहार की बिजली कंपनियों ने रिकॉर्ड कमाई की है। 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 19 हजार करोड़ से अधिक की आमदनी की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में 1916 करोड़ यानी 12 फीसदी अधिक है। इस आमदनी में एनबीपीडीसीएल ने 8,866 करोड़ तो एसबीपीडीसीएल ने 10,169 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। ऊर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिजली कंपनी का यह कीर्तिमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व तथा राज्य सरकार की लोकोन्मुखी नीतियों के सकारात्मक प्रभाव से संभव हो पाया है। साथ ही राज्य के लोगों के निरंतर सहयोग एवं तत्परता से बिजली बिल जमा करने की वजह से वितरण कम्पनियों ने यह उपलब्धि हासिल की। जनता और ऊर्जा विभाग के बीच परस्पर सामंजस्य, कम्पनियों की बेहतर सेवाओं तथा चौबीसो घंटे ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.