बिहारशरीफ, मार्च 18 -- बिहार की बालिकाओं को शेखपुरा में मिलेगा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूरे बिहार राज्य की बालिकाओं का ताइक्वांडो का प्रशिक्षण शेखपुरा में होगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के तहत शहर के प्राइमरी स्कूल, मड़़पसौना को प्रशिक्षण स्थल के रूप में चयन किया गया है। अलग - अलग खेलों के लिए अलग - अलग जिलों में प्रशिक्षण केंद्र बनाये गये हैं। शेखपुरा के खाते में ताइक्वांडो बालिका को दिया गया है। प्राइमरी स्कूल, मड़पसौना में सात अप्रैल से बिहार राज्य से चयनित बालिकाओं का प्रशिक्षण शेखपुरा में दिया जायेगा। 15 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला खेल पदाधिकारी सुचित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक के रूप में खुशबू कुमारी का चयन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.