बिहार की बहादुर बेटी 'स्नेक लेडी', VTR के जहरीले कोबरा को बदन पर लपेट सड़क पर आई जानकी देवी
नई दिल्ली, जुलाई 16 -- बिहार के बेतिया में एक महिला की बहादुरी की दूर-दूर तक चर्चा हो रही है। जिले के बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व(वीटीआर) से निकले 10 फीट लंबे जहरीले किंग कोबरा को उन्होंने ना सिर्फ पकड़ लिया बल्कि उसे अपने शरीर पर लपेट कर सड़क पर निकल गईं। बाद में सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। कोबरा एक घर में घुस गया था और परिवार के लोग घर छोड़कर बाहर आ गए थे। बिहार की बहादुर बेटियों में एक नाम है जानकी देवी। पश्चिम चंपारण के बगहा की रहने वाली यह महिला अपने इलाके में स्नेक लेडी के नाम से चर्चित है। वह किसी भी सांप को आसानी से पकड़ लेती है और उसका सुरक्षित रेस्क्यू करती है। अब तक वह दर्जनों लोगों की जान भी बचा चुकी है। उसके साहस और सूझबूझ के इलाके के लोग कायल हैं। सांप को देखकर वह कभी घबराती नहीं बल्कि, रोमांचित हो जाती हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.