हिंदुस्तान ब्यूरो, जून 1 -- Bihar Panchayat News: बिहार की त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के विकास को नई रफ्तार देने के लिए एक नीतिगत बदलाव होने जा रहा है। 16वें वित्त आयोग के तहत अब राशि आवंटन का पूरा फॉर्मूला ही बदला जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर बेहतर काम करने वाली पंचायतों की चांदी होने वाली है। नए नियम के मुताबिक, अब ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त राशि मिल सकती है। वित्त आयोग की इस नई अनुशंसा पर केंद्र सरकार का सहमति पत्र आते ही इस व्यवस्था को पूरे सूबे में लागू कर दिया जाएगा।बढ़कर 80 प्रतिशत हुई ग्राम पंचायतों की हिस्सेदारी नए फॉर्मूले के तहत विकास कार्यों के लिए कुल फंड की हिस्सेदारी में बड़ा फेरबदल किया गया है। पहले कुल धनराशि में से ग्राम पंचायतों को जहां 70 फीसदी राशि मिलती थी, वहीं अब इसे बढ...