मधुबनी, नवम्बर 3 -- बिहार की नदियों और जलाशयों से गाद और मिट्टी निकालकर उसका उपयोग सड़क निर्माण कार्य में किया जाएगा। इसको लेकर बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच डील फाइनल हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में दिल्ली में मंगलवार को इस करारनामे पर हस्ताक्षर हुआ है। इससे एकतरफ नदियों में जलप्रवाह बेहतर होगा और दूसरी ओर सड़क निर्माण में सुविधा होगी। सड़कों को भरकर ऊंचा करने का भी काम इससे होगा। इस डील के फाइनल होने के बाद केंद्रीय सड़क परिहवन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि बिहार की गाद नीति से प्रेरणा लेकर दूसरे राज्यों को भी इसकी पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नदियों की जो गाद बाढ़ का कारण बनती है, वही अब विकास की नींव बनेंगी। इसपर मुख्यमंत्री...