बगहा, मार्च 22 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। बिहार दिवस पर रविवार को स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। मतिसरा कुंवर बालिका उच्च विद्यालय एवं विवेकानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी में गौरवशाली बिहार, विकसित बिहार एवं अपना बिहार, बेहतर बिहार जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रभात फेरी संस्कृत कॉलेज, नरकटियागंज से निकल कर अनुमंडल कार्यालय तक गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बिहार की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और गौरवशाली परंपराओं को अपनी प्रस्तुति से जीवंत किया। इस अवसर पर एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने कहा कि बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपनी जड़ों को पहचानने और उन्हें सशक्त बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा, बिहार की धरती ज्ञान, और संघर्ष का प्रतीक रही है। आज के युवा बिहार के भविष्य हैं। जो इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.