बिहार की दो महिलाएं गिरफ्तार, 12,400 रुपये नगद बरामद
महाराजगंज, अगस्त 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में ठूठीबारी पुलिस ने बिहार की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12,400 रुपये नगद, एक निर्वाचन पहचान पत्र तथा एक फोटो बरामद किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के दौरान दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान आरती मांझी (30) पत्नी सुलाक मांझी निवासी नरकटियागंज-बिहार तथा चन्द्रमुखी (25) पत्नी राजा मांझी, निवासी अखाड़ा घाट, मुजफ्फरपुर-बिहार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- 32 किलो गांजा के साथ दो महिला सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.