दरभंगा, मार्च 24 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर प्रखंड के प्लस टू सेकेंडरी स्कूल बरुआरा की छात्रा निशु कुमारी ने इंटर आर्ट में बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दरभंगा जिले में उसे पहला स्थान मिला है। वह बचपन से ही अपनी नानी के यहां बरुआरा गांव में रहकर निशु पढ़ाई कर रही थी। बरुआड़ा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश्वरम देव ने बताया कि निशु शुरू से ही काफी परिश्रमी और लगनशील छात्रा रही है। वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के जगतपुर की रहने वाली सुवेश तिवारी व रूबी देवी की पुत्री है। उनके पिता किसान हैं। वहीं, मां आंगनबाड़ी सेविका है। उसने मैट्रिक परीक्षा में भी दरभंगा जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.