सहरसा, अप्रैल 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता। राज्य के 11 बनने वाले टाउनशिप में तीसरा सबसे बड़ा टाउनशिप सहरसा में बनेगा। सहरसा जिले में 25,200 एकड़ में कोसी टाउनशिप बनाई जाएगी। इसका कोर क्षेत्र कहरा प्रखंड के 1020 एकड़ में फैला होगा। स्पेशल एरिया में कहरा और सौर बाजार प्रखंड के 37 गांव शामिल होंगे। कोसी टाउनशिप से बड़ा टाउनशिप राजधानी पटना के पास पुनपुन में 81,730 एकड़ में पाटलिपुत्र टाउनशिप बनेगा । सारण जिले में आने वाले सोनपुर में हरिहरनाथपुरम टाउनशिप 33 हजार एकड़ में बसेगा। टाउनशिप के विकास से नए आर्थिक गतिविधि केंद्रों का निर्माण होगा। मौजूदा बड़े शहरों पर आबादी और संसाधनों का बोझ कम होगा। यह भी पढ़ें- बंपर मुआवजा, 55 फीसदी हिस्सेदारी; बिहार की 11 नई टाउनशिप में जमीन मालिकों को मिलेंगे ये विकल्प नागरिकों को बेहतर गुणवत्ता वाली शहरी सुविधा...