बिहार की तीन किशोरियों को नाविकों ने सुरक्षित बचाया
बलिया, मई 4 -- रामगढ़। गंगा नदी के उस पार नौरंगा गंगा घाट पर नदी में डूब रही तीन किशोरियों को नाविकों ने अपने अथक प्रयास के बाद डूबने से बचा लिया। बताया जाता है कि विहार के शाहपुर थाना क्षेत्र के मरिचईया गांव के हीरालाल यादव के नतिनी का सोमवार को मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने परिवार और रिश्तेदार उस पार नौरंगा गंगा घाट पर आए थे। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान नहाते वक्त गांव की तीन किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं। इसी बीच डेंगी पर सवार नौरंगा के रामाधार चौधरी व निर्मल ठाकुर की नजर किशोरियों पर पड़ गयी। यह भी पढ़ें- पैदल गंगा पार कर नहाने निकले किशोर, एक की मौत कड़ी मशक्कत करते हुए इन लोगों ने किशोरियों को सुरक्षित निकाल लिया। यह भी पढ़ें- तालाब में नहाने गए चार बालक डूबे, तीन की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.