जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ प्रदेश समिति सदस्यों ने बुधवार को कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र देकर होमगार्ड जवानों को बिहार के तर्ज पर भविष्य निधि एवं सेवानिवृत्ति का लाभ मुहैया कराने की मांग पर ज्ञापन दिया। गृह रक्षा वाहिनी के प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा ने बताया कि, प्रदेश अध्यक्ष अमर तिरीया के नेतृत्व में ज्ञापन देकर जवानों की समस्या बताई गई है। शर्मा के अनुसार, विधायकों ने शून्य काल में यह मुद्दा उठा चुके हैं। सरकार को होमगार्ड जवानों के भविष्य को ध्यान में रखकर विचार करना चाहिए। यह भी पढ़ें- 52 होमगार्ड जवानों को तीन माह से मानदेय नहीं यह भी पढ़ें- यातायात विभाग में होमगार्ड जवानों पर अवैध वसूली का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...