बिहार की तर्ज पर लोकतंत्र सेनानियों को दी जाए 30 हजार रुपये पेंशन
बलरामपुर, जून 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करने वाले बलरामपुर के लोकतंत्र सेनानियों ने सरकार से बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कम से कम 30 हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने की मांग उठाई है। सेनानियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में वर्तमान पेंशन सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समान सभी सुविधाएं तथा आश्रित परिजनों को सरकारी नौकरियों में विशेष अवसर उपलब्ध कराने की भी मांग की। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए हजारों लोगों ने जेल यात्राएं कीं। यातनाएं सहीं। अपने परिवार से दूर रहकर संघर्ष किया। बावजूद इसके लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.