गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-सुपौल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन शुरू की है। इस विशेष ट्रेन के गाजियाबाद स्टेशन पर ठहराव होने से जिले में रह रहे बड़ी संख्या में बिहार व पूर्वाचल की तरफ के लोगों की राह आसान हो गई है। हर साल गर्मी की छुट्टियों में प्रमुख ट्रेनों में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेन का संचालन करता है। ताकि यात्री आसानी से अपने परिवार के साथ अपने गांव-घर जा सके। इस बार भी रेलवे ने कई राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय जिससे लोगों को काफी हद तक राहत मिल रही है। वही रेलवे ने नई दिल्ली-सुपौल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन शुरू की है। गाड़ी संख्या 04072/0...