कानपुर, नवम्बर 14 -- कानपुर। बिहार से दिल्ली जाने वालों का लोड जारी रहने को देखते हुए रेलवे ने गया और दिल्ली के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन होते हुए गुजरेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 03641 गया से 15 और 034642 नई दिल्ली से 16 नवंबर को एक फेरा चलेगी। यह गया से 16:30 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन 13:35 बजे गोविंदपुरी स्टेशन आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 13:40 बजे रवाना होकर 20:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से 14:00 बजे रवाना होकर 19:55 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 20:00 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन 8:55 बजे गया पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.