जहानाबाद, अप्रैल 12 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय टच रग्बी प्रतियोगिता के जूनियर केटेगरी में बिहार प्रथम स्थान वही सीनियर केटेगरी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बात की जानकारी देते हुए जहानाबाद जिले के टच रग्बी एसोसिएशन के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि जहानाबाद जिले के रूपेश कुमार और अमन कुमार ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन के दम पर बिहार टीम में जगह बनाते हुए बिहार टीम को मेडल प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार की जूनियर टीम ने फाइनल के कड़े मुकाबले में जम्मू कश्मीर को 05-00 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वही बिहार सीनियर टीम ने राजस्थान को 05-00 से हरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर जहानाबाद टच रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप प्रकाश ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.