बिहार की टीचर का बच्चों को पढ़ाने का गजब अंदाज, अब शिक्षक दिवस पर मिलेगा अवॉर्ड
नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- बिहार में नवादा जिले की शिक्षिका निकिता भारती का चयन राजकीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए हुआ है। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर नहर की प्रधान शिक्षिका निकिता भारती को 5 सितंबर को पटना में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। निकिता भारती ने बच्चों को दिलचस्प तरीके से पढ़ाने समझाने के लिए नए नए अनोखे तरीके ईजाद किए हैं। वह बच्चों को कॉन्सेप्ट समझाने के लिए गेम, गाने और डांस का इस्तेमाल करती हैं। निकिता भारती की क्लास में बच्चे साथ में गाते हैं और एक-एक करके पक्षियों के उड़ने का नाटक करते हैं। उदाहरण के लिए क्लास के दौरान '10 चिड़िया खाती थीं अनार... एक चिड़िया उड़ गई... बाकी बच गईं नौ....' जैसी बातों को गीत और सुरों में पिरोकर बच्चों को समझाती है। इसमें चिड़िया उड़ती जाती है और संख्या घटती जाती है। खुद भी बच्चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.