मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने सीएसआईआर नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों ने बिना किसी बड़े शहरों में कोचिंग लिए अपने गांव खरहर में रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए यह उपलब्धि हासिल की है। शनाया निशांत ने ऑल इंडिया में 92वीं रैंक हासिल करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए क्वालिफाई किया है। उनकी जुड़वा बहन शोनाया निशांत ने भी परीक्षा उतीर्ण की है। दोनों ने जंतुविज्ञान विषय में यह सफलता हासिल की है। दोनों बहनों ने अपनी उच्च शिक्षा एलएस कॉलेज से पूरी की है।स्व-अध्ययन और निरंतर मेहनत को बनाया आधार जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी महानगरों और कोचिंग हब का रुख करते हैं, वहीं शनाया और शोनाया ने अपने गृह क्षेत्र मीनापुर में रहकर ह...