पटना, मार्च 8 -- भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को जनता के साथ विश्वासघात करार दिया। रविवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कदम सिर्फ एक राजनीतिक नियुक्ति नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में बड़े वैचारिक बदलाव की शुरूआत हो सकता है। कहा कि इसका असर सिर्फ सत्ता की अदला-बदली तक सीमित नहीं रहेगा। इससे बिहार की राजनीतिक दिशा और विमर्श दोनों बदल सकती है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के बढ़ते प्रभाव और उसके सहयोगी दलों पर पकड़ मजबूत होने की ओर भी इशारा करता है। बिहार की राजनीति लंबे समय तक सामाजिक न्याय, विकास और गठबंधन की राजनीति के इर्दगिर्द घूमती रही है, लेकिन हाल के घटनाक्रम यह संकेत दे रहे हैं कि सत्ता संतुलन का समीकरण बदल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.