कार्यालय संवाददाता, जुलाई 22 -- बिहार के गयाजी जिले में बेलागंज से जदयू विधायक मनोरमा देवी के बड़े पुत्र एवं संवेदक राकेश रंजन यादव उर्फ रॉकी यादव से भाकपा माओवादी (भारत की कम्युनिस्ट पार्टी) के नाम पर पांच प्रतिशत लेवी मांगने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में झारखंड कनेक्शन भी उजागर हुआा है। इस संबंध में विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने मंगलवार को गया शहर के रामपुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी जांच शुरू कर दी है। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि आवेदन के अनुसार पिछले तीन दिनों से एक व्हाट्सएप नंबर से लगातार कॉल आ रही थी। कॉल करने वाले के व्हाट्सएप प्रोफाइल (स्टेटस) पर भाकपा माओवादी लिखा हुआ था। सोमवार की शाम करीब 4:35 बजे उसी नंबर से एक व्हाट्स...