हिन्दुस्तान ब्यूरो, जनवरी 10 -- राज्य सरकार छोटी नदियों को बचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर उसपर काम होगा। जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने नदियों को लेकर 'हिन्दुस्तान' अखबार की ओर से चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे राज्य सरकार को कई जानकारियां मिली हैं। पूरे प्रदेश में नदियों के संकट को करीब से जानने का अवसर भी मिला है। इस फीडबैक के आधार पर सरकार नदियों को संरक्षित करने का काम करेगी। मंत्री ने बताया कि मिले फीडबैक के बाद विभाग ने अपने स्तर से इसका अध्ययन किया है। नदियों की समस्याओं की पहचान कर उसके लिए अलग-अलग कार्ययोजना बनेगी। इसमें जल संकट, गाद की समस्या, प्रदूषण, अतिक्रमण, नदियों में संरचनाओं का निर्माण शामिल है।नदियों को बचाना बेहद जरूरी जलसंसाधन मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.