गया, मार्च 22 -- बिहार का114वां स्थापना दिवस जिले में रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर शाम तक कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला प्रशासन की ओर से सुबह मैराथन फॉर बिहार का आयोजन हुआ। टावर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन फ़ॉर बिहार में अधिकारी,विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के अलावा भारी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। इसका शुभारंभ अपर समाहर्ता परितोष कुमार, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया गया।गांधी मैदान में अपर समाहर्ता परितोष कुमार ने कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास पर रोशनी डालते हुए बिहार की गरिमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.