पटना, जुलाई 13 -- कहा, राज्य सरकार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार की कानून व्यवस्था बदहाल है। सोमवार को बयान जारी उन्होंने कहा कि राज्य में चारों तरफ हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी राज्य सरकार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है।तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य में छात्रों, युवाओं, व्यवसायियों, महिलाओं और आम नागरिकों की हत्या हो रही है। पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ राज्यवासियों के लिए नासूर बन चुका है। पुलिस और माफिया भ्रष्टाचार और शराब की तस्करी में व्यस्त और मस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधि व्यवस्था की किसी को परवाह नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...