बिहारशरीफ, सितम्बर 16 -- बिहार की कमजोर दक्षताओं पर मंथन के लिए 22 को दिल्ली तलब हुए सभी जिलों के डीईओ एनसीईआरटी के परख केंद्र में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला सर्वेक्षण के आधार पर हर जिले में कमजोर दक्षताओं की होगी पहचान बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

कार्यशाला का उद्देश्य एनसीईआरटी के अधीन कार्यरत नेशनल असेसमेंट सेंटर 'परख' द्वारा 22 सितंबर को नई दिल्ली में 'राज्य के सभी जिलों में कमजोर दक्षताओं को मजबूत करना' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला होगी। एससीईआरटी के निदेशक यतेंद्र कुमार पाल ने इसमें सभी डीईओ अथवा एसएसए डीपीओ को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा है। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के नतीजों में यहां के छात्रों के खराब प्रदर्शन के कारण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला में दक्षता-आधारित मूल्यांकन व समग्र छात्र विकास को...