अररिया, अप्रैल 20 -- ंकुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शरणपुर पंचायत के दभड़ा निवासी अधिवक्ता सुशील झा को बिहार किसान संघ के अररिया जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भारतीय किसान संघ उत्तर बिहार के महासचिव देव नारायण झा के द्वारा किया गया है। उन्होंने आशा जतायी कि जिले के किसानों के हित में संगठन को मजबूत बनाने एवं विकास के लिए अपना बहुमूल्य समय देंगे। वहीं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुशील झा ने कहा कि वे किसानों के हित के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे। बधाई देने वालों में जटाधर झा, इन्द्र कांत ठाकुर, दुर्गा नन्द ठाकुर, जगतानन्द झा, कुंदन मिश्र, लालमोहन झा, पप्पु मिश्र, अनिल मंडल, रजानन्द मंडल, सुरंन्द्र रजक, चन्द्रा नन्द यादव, मुकेश यादव आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.