बेगुसराय, मई 20 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनसुराज पार्टी बेगूसराय की ओर से मंगलवार को बस स्टैंड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने बिहार सरकार पर परिवारवाद, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- बिहार का हर बच्चा कर्ज में ले रहा जन्म: संजय गौतमपार्टी नेताओं के आरोप प्रदेश महासचिव संजय गौतम ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार परिवारवाद की राजनीति तक सीमित हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपक प्रकाश और निशांत कुमार बिना किसी सदन के सदस्य बने मंत्री पद पर हैं और उनकी योग्यता सिर्फ बड़े नेताओं का बेटा होना है। उन्होंने कहा कि बिहार का पढ़ा-लिखा नौजवान रोजगार के अभाव में मजदूरी करने को मजबूर है। सरकार ने दो करोड़ महिलाओं को रोजगार के लिए दो-दो लाख...