पटना, अप्रैल 15 -- Samrat Choudhary News: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पहले और राज्य के 24वें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के साथ शपथ लेने के बाद राज्य की बागडोर अपने हाथों में ले ली है। शपथ के बाद सम्राट चौधरी सीधे राज्य सचिवालय पहुंचे और वहां मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम की कुर्सी संभाली। सचिवालय में नए सीएम ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिवों के साथ बैठक की। सम्राट यह सब करने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय गए, जहां नेता और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए जुटे थे। भाजपा कार्यालय में बुलडोजर बाबा जैसे नारे लगे, लेकिन आप भूल गए होंगे कि तीन साल पहले ही भाजपा के एक बड़े नेता ने 'बिहार का नेता कैसा हो, सम्राट चौधरी जैसा हो' का नारा लगवा दिया था। उसी साल सम्राट ...