हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 3 -- बिहार में जिलों के बीच विकास के स्तर पर बड़ी विषमताएं सामने आई हैं। राज्य के कुछ जिले अपेक्षाकृत विकसित हैं, जबकि कई जिले अब भी काफी पिछड़े हुए हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में जारी विभिन्न सूचकों की रैंकिंग के अनुसार बिहार का सबसे समृद्ध जिला पटना है, जबकि सबसे गरीब जिला शिवहर बताया गया है। अमीरी के मामले में दूसरे स्थान पर बेगूसराय और तीसरे स्थान पर मुंगेर जिला है। वहीं गरीबी के मामले में शिवहर के बाद अररिया दूसरे और सीतामढ़ी तीसरे स्थान पर है। यह खुलासा बिहार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में किया गया है। राज्य की औसत प्रति व्यक्ति आय 76,490 रुपये है, जबकि पटना की प्रति व्यक्ति आय 1,31,332 रुपये दर्ज की गई है। वहीं बेगूसराय में प्रति व्यक्ति आय 61,566 रुपये और मुंगेर में 54,469 रुपये है। इसके विपरीत शिवहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.