रामगढ़, अप्रैल 23 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की शाम चितरपुर के शिवशंकर ज्वेलर्स में हुई दिनदहाड़े डकैती में बिहार का विभाष पासवान व रामगढ़ का श्मशेर इस लूटकांड का मास्टरमाइंड था। इन्होंने अपने अन्य सहयोगियों के सहारे लूट का फूलप्रूफ प्लान बनाया था, पर दो पकड़े गए गए। इधर मामले में दूसरे दिन भी पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने का प्रयास में लगी रही। मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार को भी पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की पर अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। जिले के एसपी ने एक टीम बनाकर बाकी अपराधियों को पकड़ने का अभियान चलाया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। यह भी पढ़ें- डकैती मामला : चितरपुर में ज्वेलर्स दुकान में चोरी पर चैंबर का विरोध, सुरक्षा बढ़ाने की मांग पुलिस के अनुसार डकैती के सारे बदमाशों को जल्द पुलिस पकड़ लेगी...