सीतामढ़ी, मार्च 27 -- शिवहर। जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह का शुभारंभ सांसद लवली आनन्द,विधायक डा. स्वेता गुप्ता, डीएम प्रतिभा रानी तथा एसपी शुभांक मिश्रा सहित अन्य ने दीप जलाकर किया। मौके पर सांसद ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार में कई महान विभूतियों ने पैदा लिया। जिस कारण देश व दुनिया में बिहार की अलग पहचान कायम हुई। हर क्षेत्र में बिहार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। स्वतंत्रता आंदोलन में भी बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बिहार तेजी से आगे बढ़ा है। शिवहर का विकास भी तेजी से हो रहा है। विधायक स्वेता गुप्ता ने कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो रहा है। बिहार के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा कृषि ...