एक संवाददाता, मार्च 8 -- बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का उपयोग तेजी से बढ़ने लगा है। कल तक गांजा- भांग समेत अन्य मादक पदार्थों की बिक्री होती थी। किंतु अब डेहरी व सासाराम का शहरी क्षेत्र ब्राउन शुगर व हेरोइन कारोबार का सेफ जोन बनता जा रहा है। यहां पर बिहार ही नहीं झारखंड से हेरोइन व ब्राउन शुगर का सेवन करने वाले व तस्करी करने वाले मादक पदार्थों की खरीदारी करते हैं। समय-समय पर पुलिस को अलग-अलग माध्यमों से इसकी जानकारी भी मिलती है, किंतु अब तक कोई बड़ा तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। बताया जाता है कि चार माह पूर्व रेल पुलिस के हत्थे चढ़े ब्राउन शुगर व हेरोइन तस्करों ने पुलिस को कई जानकारियां दी थी। किंतु जिला पुलिस की टीम ने रेल पुलिस से कोई अहम जानकारी नहीं ली।यही कारण है कि बड़े तस्करों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। यदि गिरफ्तार ब्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.