बिहार का मौसम, 7 अगस्त : दक्षिण बिहार में मॉनसून की बहार, गया समेत 4 जिलों में भारी बारिश
पटना, अगस्त 6 -- Bihar Weather Forecast: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को दक्षिण बिहार में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने गयाजी समेत 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, पटना, छपरा, बेगूसराय समेत 18 जिलों में आंधी, बारिश का येलो एवं ऑरेंज अलर्ट बताया है। राज्य के अन्य हिस्सों में मॉनसून संबंधी गतिविधियों में कमजोर रहने की संभावना है। मिथिला, कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में अगले 24 घंटे तक झमाझम बरसात के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण पश्चिम बिहार में मॉनसून आगामी 24 घंटे तक पूरी तरह सक्रिय रहेगा। वहीं, उत्तर पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में भी शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इन इलाकों में आंधी और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.