बिहार का मौसम, 31 जुलाई: कैमूर से कटिहार तक भारी बारिश की चेतावनी, 24 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट
पटना, जुलाई 30 -- Bihar Weather Forecast: बिहार में मॉनसून की बेरूखी खत्म होने वाली है। राज्य में शुक्रवार से झमाझम बारिश का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 31 जुलाई को कैमूर से कटिहार तक 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों में झमाझम बरसात की संभावना रहेगी। वहीं, 24 जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना के लोगों को मूसलाधार बरसात के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में आंधी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। वहीं, सीमांचल और चंपारण में भारी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.