बिहार का मौसम, 24 जुलाई: सीतामढ़ी समेत 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, पटना में मॉनसून कमजोर
पटना, जुलाई 23 -- Bihar Weather: बिहार में शुक्रवार 24 जुलाई को उत्तरी हिस्से में मॉनसून संबंधी गतिविधियां तेज रहेंगी। मौसम विभाग ने नेपाल से सटे 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। समूचे उत्तर बिहार में मूसलाधार बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा, 19 जिलों में आंधी, ठनका का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दक्षिण बिहार के जिलों में भी शुक्रवार को झमाझम बरसात की संभावना नहीं है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जुलाई को बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व हिस्से के जिलों में कुछ जगहों पर आंधी के साथ मेघगर्जन होने की संभावना है। कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका रहेगी। मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.