पटना, जुलाई 21 -- Bihar Weather: बिहार में बुधवार 22 जुलाई को बारिश का मौसम बना रहेगा। सीमांचल, पूर्वी बिहार और दक्षिण बिहार के जिलों में मॉनसून की गतिविधियां तेज रहेंगी। मौसम विभाग ने पूर्णिया समेत 4 जिलों में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पटना समेत अन्य कई जिलों में आंधी, बिजली और बूंदाबांदी का येलो अलर्ट है। इससे पहले सोमवार को राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियों में थोड़ी कमी देखी गई, इससे दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जुलाई, बुधवार को बिहार के उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है। वहीं, उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार में तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोम...