बिहार का मौसम, 20 अगस्त: 7 जिलों में ऑरेंज, 12 में येलो अलर्ट; पटना से भागलपुर तक बारिश का पूर्वानुमान जानें
पटना, अगस्त 19 -- Bihar Weather 20 August: मौसम विभाग ने पूर्णिया, सुपौल समेत 7 जिलों में गुरुवार को आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 12 जिलों में येलो अलर्ट है। दक्षिण-पश्चिम हिस्से में 20 अगस्त को मॉनसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है। पटना में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में गुरुवार को मौसम खराब रह सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते 24 घंटे से झारखंड से सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार में डिप्रेशन से जुड़ा एक चक्रवाती संचरण बन गया था। यह अब कमजोर हो गया है।कोसी-सीमांचल में ऑरेंज अलर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.